सौ बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने चिड़ियाघर व रेल म्यूजियम सीखा विज्ञान

सिंदुरिया(महराजगंज) नई शिक्षा नीति 2020 के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच विकसित करने के उद्देश्य से चल रहे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड मिठौरा के 100 चयनित बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।उच्च प्राथमिक कक्षाओं (6–8) के बच्चों के बीच जनवरी माह में आयोजित विकासखंड स्तरीय वैज्ञानिक क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रथम 100 बच्चों को गोरखपुर स्थित गोरखपुर चिड़ियाघर और रेल म्यूजियम गोरखपुर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण दल को खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न जानकारियां हासिल कीं और अपनी जिज्ञासाएं शिक्षकों से साझा कीं। बच्चे पूरे कार्यक्रम में उत्साहित नजर आए। साथ गए शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर चयनित इन 100 बच्चों में से श्रेष्ठ पांच बच्चों को विशेष पुरस्कार भी दिया गया, जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वैज्ञानिक मॉडल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में विज्ञान विषय के एआरपी जितेंद्र सिंह, एआरपी रामभवन, अश्वनी पटेल, रत्नेश पटेल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर रीना पटेल, लवकुश गौतम, शिव प्रताप सिंह, सुनैना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।इस पहल से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

सड़क पर फैला फैक्ट्री का गंदा पानी, आक्रोषित ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन

🔊 Listen to this झंझनपुर ( महराजगंज )समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे …