सिंदुरिया (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसवार में गली में पेशाब करने को लेकर शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बसवार निवासी रोहित ने सिंदुरिया थाना में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनका भतीजा रितिक शराब के नशे में घर के पास दीवार से सटकर पेशाब कर रहा था, जिस पर पड़ोसी भूटेली से कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।रोहित का आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद भूटेली का चचेरा भाई मल्लू आया और रितिक को गाली देने लगा। मना करने पर मल्लू, भूटेली, दिवाकर व दिपली ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनकी पत्नी व बेटी को चोटें आईं। बीच-बचाव के दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News