बास के सहारे मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस 

सिंदुरिया(महराजगंज) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरायणपुर मे शनिवार की रात बास के सहारे एक 38 वर्ष की महिला का शव बास के सहारे लटका मिला । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासिनी उषा देवी पत्नी मोहन उम्र 38 वर्ष रात मे पति पत्नी मे किसी बात को लेकर बात विवाद हो गया। दोनों खाना खाकर अपने कमरे मे सोने चले गये। जिस कमरे मे सोये थे उस कमरे मे उपर मचान बनाकर बास वगैरह रखा था उसी के सहारे वह लटक कर आत्महत्या कर ली। जब सुबह पति उठा तो देखा की पत्नी उषा लटकी पडी है वह तुरंत शोर मचाया और घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणो ने सूचना घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।मृतिका के दो पुत्र है जिनका उम्र एक 20 व 16 वर्ष है।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

 

Check Also

सड़क पर फैला फैक्ट्री का गंदा पानी, आक्रोषित ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन

🔊 Listen to this झंझनपुर ( महराजगंज )समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे …