महराजगंज।विकास खंड लक्ष्मीपुर की ग्राम पंचायत परसौनी कला में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।बैठक में बाल विवाह को सामाजिक कुरीति बताते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में 18 वर्ष से कम आयु की बालिका तथा 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह नहीं कराया जाएगा। उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस संकल्प का समर्थन करते हुए जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया।इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाएँ बालिकाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बाल विवाह रोकने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत दें।ग्राम सभा ने संकल्प लिया कि पंचायत क्षेत्र को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित करने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक और सामाजिक कदम उठाए जाएंगे।
जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News