निचलौल (महराजगंज) विकास खंड निचलौल का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत हो रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिले।मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में समीक्षा बैठक भी की। बैठक में ब्लॉक विकास अधिकारी शमा शिंह, सहायक विकास अधिकारी विनय पाण्डेय, सचिव पिंटू, राजीवराम चंद्रम, मनोज प्रजापति, एल्लाह, अल्हाक सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।सीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसलिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करें।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News