झनझनपुर (महराजगंज)कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में मंगलवार की रात संपति बंटवारे के विवाद में दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गई। जिसमें छोटे भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े भाई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। साथ ही उसके बेटों को भी पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में घटी इस सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों – वकील, उसके पुत्र आकाश व गोलू, पत्नी रीमा, रिश्तेदार अमित और अमित के जीजा – के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के वकील और उसके परिजनों ने ज़मीनी विवाद को लेकर उसके पिता बुधई पुत्र संत के साथ गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह और उसका भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। वकील के बेटे आकाश व गोलू, पत्नी रीमा, रिश्तेदार अमित और अमित के जीजा ने मिलकर उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से चल रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
———–
झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News