कार व बाइक में टक्कर, एक घायल, गंभीर

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज -झनझनपुर मार्ग पर सोनरा गांव के पास गुरुवार की शाम सात बजे बाइक सवार एक युवक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।बागापार टोला बनहिया निवासी शत्रुधन प्रजापति जरूरी कार्य से जिला मुख्यालय गए हुए थे। शाम को वे बाइक से झनझनपुर होकर अपने घर जा रहे थे। अभी वह सोनरा गांव के करीब पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक कार की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनके स्वजन व बागापार पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सहयोग से स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए। प्रभारी चौकी इंचार्ज अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच।

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने मिठौरा ब्लॉक का …