खबर को देख बौखलाए भ्रष्टाचारी,ब्लॉक स्तर कें अधिकारीयों की मिलीभगत से हो रहा खेल

निचलौल(महराजगंज)फर्जी हाजिरी लगा कर सरकारी धन का गबन नामक शीर्षक सेखबर प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, ब्लॉक अधिकारीयों में खलबली मची जिसके बाद खबर डिलीट करने कों लेकर प्रधान द्वारा धमकिया आने लगी।विकास खंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत परागपुर में मनरेगा कार्यों में धांधली करते हुए सरकार के श्रमिकों के लिए मनरेगा जैसी योजना में व्यापक तौर पर गड़बड़ी की गई है। मजदूरों की कथित फर्जी हाजिरी लगाकर लाखो रूपए से अधिक की हेराफेरी मामला प्रकाश में आ रहा। विकास खंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत परागपुर का है।जहाँ कच्छी सड़क पर चकबंद कार्य में मगलवार को 50 मजदूर कार्य करते दिखे पर 84 मजदूरो का हाज़िरी लगाया गया। मस्टरोल में 102 मजदूरों का डिमांड चल रहा। पहले दिन पढ़ताल में मैके पर 50 मजदूर कार्य करते दिखे और 78 मजदूरों की हाजिरी लगाया गया। कार्य करते मनरेगा मजदूरों से जानकारी लेने लेने पर बताया गया की 50 मजदूर कार्य कर रहे है। पूरा खेल ब्लाक स्तर के अधिकारीयों की मिली भगत से किया जा रहा है अधिकारियों के सह पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और सचिव द्वारा मनरेगा मस्टरोल निकाल कर गबन किया जा रहा। जमीनी पढ़ताल में देखने को मिला की फर्जी हाजिरी लगा कर सरकारी धन का बंदरवाट किया जा रहा है जब इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास की तो उनका नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला।

Check Also

बिना परमिशन धड़ल्ले से खनन, खनन माफिया हावी – प्रशासन जांच में जुटा

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लगातार जारी …