परतावल(महराजगंज)मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सयुक्त मोर्चा सम्मेलन” पनियरा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर चौराहे पर प्रभावती देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी एवं विशिष्ठ अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव एवं सभापति केंद्रीय उपभोक्ता भंडारण अंगद गुप्ता ने किया। वहीं कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं जयहिंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि समीर त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, बीजेपी का सम्मेलन सपा, बसपा के सम्मेलनों से बिल्कुल अलग है।भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नही होता बस काम करने की इक्षा शक्ति होनी चाहिए। वहीं विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मुफ्त टिकाकरण अभियान तेजी से चलाया गया। देश के अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 A समाप्त हुआ तीन तलाक़ पर कानून बना। श्रीराम मंदिर का निर्माण भी शांति पूर्वक हो रहा है। देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी नीत बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए
जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि पहले देश की सीमा पर गोली चलाने के लिए दिल्ली से पूछना पड़ता था, लेकिन अब गोली का जवाब गोले से देने का फैसला भाजपा सरकार ने किया है। विपक्ष के लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांग कर सेना का मनोबल गिराने का काम करते है।उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के हालात क्या थे, वैश्विक मंच पर भारत की क्या स्थिति थी, इसे सभी जानते हैं।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामाज्ञा निषाद,ग्राम प्रधान श्याम पांडेय,अनिल यादव,अंगद गुप्ता, उमेश गुप्ता, जयहिंद सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, सैफ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मैनुद्दीन, महीला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुमित्रा भारती,राजकुमार चौधरी,राजू चौधरी,ईश्वर यादव,रमेश यादव,गोविंद निषाद,मुराली निषाद,हरि यादव,बुद्धन यादव,लाल बहादुर, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता भारती, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रज्ञा मिश्रा, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सवांददाता-प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News