टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती को भी किया जाएगा चिन्हित
पल्स पोलियो अभियान की तर्ज चलेगा 10 दिवसीय सर्विलांस अभियान
कुशीनगर(ब्यूरो)सर्दी, जुकाम, बुखार एवं टीबी से पीड़ित व्यक्ति ढूढ़े जाएंगे। इसके पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर सात सितम्बर से दस दिवसीय सर्विलांस अभियान चलेगा।अभियान में करीब एक हजार टीम लगायी जाएगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधकों एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका। इसके बाद ब्लाॅक स्तर पर टीम में लगने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सात से सोलह सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान घर-घर सर्वे करके बुखार, सर्दी, जुकाम तथा टीबी से पीड़ित व्यक्ति को चिन्हित किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि दो सप्ताह से अधिक समय से किसी व्यक्ति को बलगम के साथ खून तो नहीं आ रहा है और वजन तो नहीं घट रहा है।
उन्होंने कहा कि सर्विलांस अभियान का मुख्य उद्देश्य ज्वर पीड़ित व्यक्तिओं, कोविड के लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित करना है। यह भी देखा जाएगा कि बुखार के साथ किसी को बेहोशी या बड़बडाडट या चेतना में परिवर्तन तो नहीं है। यह भी देखा जाएगा कि किसी को बुखार के साथ जाड़ा या चकत्ते तो नहीं निकल रहे हैं। लक्षणों के आधार पर जांच कराई जाएगी।
डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल आफिसर डॉ.अंकुर सांगवान ने बताया सर्विलांस अभियान में नियमित टीकाकरण से वंचित दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और 45 वर्ष से अधिक आयु के कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों की सूची भी तैयार की जाएगी।अभियान में लगेगी करीब 1000 टीम
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सर्विलांस अभियान के लिए जिले में कुल करीब 1000 टीम लगायी जाएगी। प्रत्येक टीम में एक आशा व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगायी जाएंगी। पर्यवेक्षण के लिए 200 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। टीम जिले के करीब साढ़े सात घरों पर जाकर सर्वे करेगी।
जिला सवांददाता-धनंजय पाण्डेय की रिपोर्ट