मिशन सशक्तिकरण संस्था के सामाजिक प्रकोष्ठ प्रभारी अपर्णा त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण

सिंदुरिया(महराजगंज):- मिशन सशक्तिकरण संस्था के सामाजिक प्रकोष्ठ प्रभारी अपर्णा त्रिपाठी मासूम ने संस्था के तत्वाधान में मिठौरा विकासखंड अंतर्गत भगवान पुर उर्फ भूलना जूनियर हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया, अपर्णा त्रिपाठी मासूम ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके विशेषकर जनपद की महिलाओं के सर्वांगीण विकास का बीड़ा उठाते हुए पर्यावरण सुरक्षा देने का संकल्प लिया, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, अध्यापक अजय सिंह ग्राम प्रधान ऋषिकेश पटेल, केशव कुमार त्रिपाठी, वैजनाथ वर्मा, ऐश्वर्या पति त्रिपाठी, प्रीति, शिल्पी गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

रुद्रौली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर आरंभ

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)सरस्वती देवी महाविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का …