Breaking News

नेपाल के जेट विमान में उड़ान भरते ही इंजन में कुछ खराबी के कारण कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

गडौरा(महाराजगंज)पड़ोसी मित्र नेपाल राष्ट्र के पोखरा स्थित शहर के एयरपोर्ट से मस्टैंग जा रही जेट विमान को उस समय आपातकालीन लैंडिंग करना पड़ा जब जहाज उड़ान भरने के 7 मिनट के बाद हवा में संतुलन बिगड़ गया। प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार के दिन दोपहर के समय पोखरा स्थित एयरपोर्ट से 22 यात्रियों को लेकर मस्टैंग के लिए उड़ान भरी। पायलट को विमान तकनीकी गड़बड़ी की आशंका से आपात लैंडिंग की गई विमान के सभी यात्री सुरक्षित उतार लिए गए। पोखरा एयरपोर्ट पर जेट विमान की जांच पड़ताल में अधिकारी जुट गए हैं। किस कारण जो हवा में संतुलन खो दिया। इसकी जांच की जा रही है।

गडौरा संवाददाता अब्बास अली की रिपोर्ट

Check Also

चकरोड विवाद में दो पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शितलापुर में सार्वजनिक चकरोड …