तिरंगा:स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाया जा रहा है तिरंगा झंडा

सिंदुरिया(महराजगंज) देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है।वही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम सभा मधुबनी की सुई- धागा और सेखुई की सीता सखी स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन घर- घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है।ग्राम सभा मधुबनी स्थित सुई धागा स्वयं सहायता समूह की सखी मंजू देवी ने बताया मधुबनी में और सेखुई की छह -छह स्वयं सहायता समूह की महिलाये कड़ी मेनहत एंव लगन से दस-दस हजार की दर से कुल बीस हजार तिरंगा बनाने मे लगी है। सुई धागा स्वयं सहायता समुह की अध्यक्ष मन्जू देवी और सेखुई की सीता सखी स्वयं सहायता अध्यक्ष सिंधु ने बताया पांच अगस्त तक बीस हजार तिरंगा बनाकर एनआरएलएम विभाग को देना है जिसके लिये जी-जान से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कड़ी मेहनत कर महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी है।(एनआरएलएम) से गठित 12 महिला स्वयं सहायता समूहों की 50 महिलाओं ने तिरंगा बनाने का काम शुरू कर दिया है। तिरंगा की कीमत 40रुपये
एनआरएलएम की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह को दिया जा रहा है।

उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

मनबढ़ों ने दुकानदार पर हमला बोल किया मारपीट

🔊 Listen to this मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही पुलिस पीड़ित न कप्तान से …