भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष बनाए गए- साकेत साहू

लखीमपुर खीरी(ब्यूरो) जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार पर ज़िले में चल रहा सदस्यता अभियान एवं सदस्यों को मंडल कार्यकारिणी में जोड़ने का कार्य जिसके चलते तमाम नये साथियों को मंडल कार्यकारिणी सूची में जोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के लोग कर रहे हैं। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के साथियों को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता ग्रहण कर जिम्मेदारी देने को लेकर अभियान लखीमपुर-खीरी में मंडल कार्यकारिणी सूची में शामिल करने के लिए कार्य शुरू किया गया है। इसी को लेकर लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला कार्यालय में मंडल कार्यकारिणी सूची में शामिल हुए नगर उपाध्यक्ष- साकेत साहू को संगठन की जिम्मेदारी देते हुए यशश्वी आदरणीय सम्मानित जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मोहन सिंह चौहान, एवं नगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मुकेश कश्यप, द्वारा नियुक्त पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई। साकेत साहू को नगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने साकेत साहू को फूल मालाओं से स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष बनें साकेत साहू ने बताया पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है में ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक उस जिम्मेदारी को निभाऊंगा और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।

जिला प्रभारी लखीमपुर खीरी-आशिष वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

मनबढ़ों ने दुकानदार पर हमला बोल किया मारपीट

🔊 Listen to this मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही पुलिस पीड़ित न कप्तान से …